Header Banner

निशुल्‍क पुस्‍तक प्रदर्शनी में सराहा प्रताप को

BY — June 11, 2013

110607udaipur. स्थानीय सिटी पैलेस म्यूजियम में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में आयोजित नि:शुल्क पुस्तक प्रदर्शनी के दूसरे दिन मंगलवार को स्थानीय पुस्तक प्रेमियों एवं पर्यटकों ने महाराणा प्रताप से संबंधित अनेकों पुस्तकों को सराहा।

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के उपसचिव प्रशासन भूपेन्द्र सिंह आऊवा ने बताया कि मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी में राजस्थान का इतिहास, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप, भक्तिमती मीरा, कला एवं संस्कृति, धर्म, हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य के अलावा खेल एवं अन्य युवा रूचि के विषय संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की जा रही है। मंगलवार को प्रदर्शनी के दूसरे दिन पैलेस में आए पर्यटकों एवं शहर के पुस्तक प्रेमियों ने पुस्तकें खरीदीं। प्रदर्शनी सिटी पैलेस म्यूजियम में सभा शिरोमणि का दरीखाना में प्रात: 10 बजे से सायं 4.30 बजे तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में पुस्तकप्रेमियों का प्रवेश जगदीश मंदिर रोड़ की तरफ बनी बड़ी पोल की तरफ से होगा। प्रदर्शनी का समापन 15 जून को होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply