Header Banner

प्रो. त्रिवेदी पुन: सुविवि के कुलपति

BY — June 12, 2013

120613udaipur. प्रो. इन्‍द्रवर्द्धन त्रिवेदी को अगले तीन साल के लिए पुन: मोहनलाल सुखाडिया विश्‍वविद्यालय का कुलपति नियुक्‍त किया गया है। इस आशय का आदेश राज्‍यपाल सचिवालय से बुधवार को जारी हुआ।

राज्‍यपाल मार्गेट अल्‍वा ने कुलपति चयन समिति की सिफारिश तथा राज्‍य सरकार की सलाह से प्रो. त्रिवेदी को नियुक्‍त किया है। प्रो. त्रिवेदी  पिछले तीन साल से सुविवि के कुलपति है तथा इस कार्यकाल का बुधवार को अन्तिम दिन था। अब नए कार्यकाल के तहत वे जून 2016 तक कुलपति रहेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply