कांग्रेस सामाजिक-आर्थिक-सांस्कृतिक क्रान्ति की अग्रदूत : सुखाडि़या

BY — June 13, 2013

OLYMPUS DIGITAL CAMERAUdaipur. ‘कांग्रेस संदेश यात्रा पखवाड़ा‘ के अन्तर्गत उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया व पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया के नेतृत्व में वार्ड 40 का दौरा किया गया। कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार पत्रक वितरित करते हुए (नगर निगम का तोहफा किसके नाम, अशोक गहलोत जी के नाम के जयकारों) के साथ प्रचार कर जन-कल्याणकारी संदेश दे रहे थे।

मीडिया प्रभारी मोहनलाल शर्मा ने बताया कि दौरे के अन्त में टेकरी चौराहा में जनसभा हुई। सुखाड़िया ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि देश की सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक क्रान्ति की अग्रदूत है। पार्टी प्रगतिशील विचारधारा के साथ देश के करोड़ों पिछड़े, कमजोर और उपेक्षित लोगों की प्रेरणा एंव आशा का केन्द्र है। विशिष्ट अतिथि त्रिलोक पूर्बिया ने बताया है कि देश में लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के साथ समानता और सामाजिक समरसता के साथ देश का सर्वागींण विकास कांग्रेस की अमूल्य देन है। अनुशासन प्रभारी डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत ने बताया कि कार्यकर्ता सरकार का संदेश जन-जन तक पहुचाएं। शंकर भाटिया ने बताया कि कजरी कॉलोनी में पानी की निकासी सही नहीं होने से गन्दा पानी घरों में घुस जाता है। इससे नगर निगम की अकर्मण्यता दृष्टिगत होती है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव गोपाल शर्मा, शंकर भाटिया, चन्दा सुहालका, वार्ड अध्यक्ष भगवती गुर्जर, किशोर जोशी, कमला गुर्जर, कमला अधिकरी, प्रेमसिंह, शकुन्तला सिसोदिया, बबलू गुर्जर सहित अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षदगण एंव वरिष्ठ कांग्रेसजन आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *