धन की लालसा से बढ़ता है भ्रष्टाचार

BY — June 13, 2013

130603udaipur. भारतीय लायन्स परिसंघ द्वारा महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में आयोजित की जा रही भ्रष्टाचार लेखन पतियोगिता में भ्रष्टाचार के प्रति जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।

प्रतियोगिता में आज प्रथम रहे पूरणमल मेघवाल का कहना है कि देश में गरीबी एंव रोजगार की कमी के पीछे मुख्य कारण भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार से गरीब अधिक गरीब एंव धनवान अधिक धनवान होता है है। देश में आज इसने एक कैन्सर का रूप ले लिया है। भ्रष्टाचार के बढऩे के पीछे हम हर तंत्र को दोषी मानते है कि लेकिन इसे बढ़ावा भी हमने ही दिया है। यदि अब भी हम इसे नहीं रोक पाये तो यह कैन्सर समाज, परिवार और हम स्वंय को निगल लेगा।
द्वितीय रहे रामेश्वरलाल लबाना का कहना था कि मनुष्य की अधिक धन कमाने की लालसा ने ही भ्रष्टाचार को जन्म दिया है और यह भ्रष्टाचार आज एक दीमक का रूप ले चुका है।  जब तक हम स्वंय  अपनी आत्मशुद्धि के लिए प्रयत्न नहीं करेंगे तब तक देश से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होगा। कार्यक्रम संयेाजिका प्रणिता तलेसरा ने बताया कि परिसंघ के इन्द्रसिंह मेहता विजय सेठिया,सुनील चित्तौड़ा ने विजेतओं को पुरूस्कृत किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *