Header Banner

सफाईकर्मियों का भर्ती में देरी को लेकर धरना

BY — June 13, 2013

निगम में प्रदर्शन, देहलीगेट पर चक्काजाम, मानव श्रृंखला

130606Udaipur. नगर निगम में सफाईकर्मियों की भर्ती में हो रही देरी को लेकर गुरुवार को सफाईकर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर निगम परिसर में धरना दिया। उधर देहलीगेट पर मानव श्रृंखला भी बनाई और विरोध प्रदर्शन के कारण कुछ देर चक्का।जाम भी हुआ। साथ ही महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर तुरंत भर्ती की मांग की। प्रतिनिधि आयुक्त से भी मिले।

130607130608जानकारी के अनुसार वाल्मीकि युवा संगठन तथा राजस्थाधन सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले रैली के रूप में सफाईकर्मी देहलीगेट से नारेबाजी करते हुए निगम पहुंचे। यहां धरना देकर प्रदर्शन किया। देहलीगेट पर चक्काजाम होने के कारण कई वाहन फंस गए। आयुक्त ने प्रतिनिधियों से बातचीत में बताया कि भर्ती जल्दह ही होगी जिसमें पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी।

130609

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply