विप्र जयघोष महोत्सव की तैयारियां पूरी

BY — June 15, 2013

150614Udaipur. विप्र फाउण्डेशन की ओर से रविवार को बी. एन. कॉलेज मैदान पर विप्र जयघोष महोत्सव होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को फाउण्डेशन के राष्ट्रीय संरक्षक रतन शर्मा व प्रदेश महासचिव विनोद अमन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फाउण्डेशन के प्रवक्ता विजय प्रकाश विप्लवी ने बताया कि शर्मा का उदयपुर पहुंचने पर पूर्व पार्षद दिग्विजय श्रीमाली, चेतन श्रीमाली, देवकीवल्लभ दवे, लोकेश दशोरा, घनश्याम मेनारिया ने महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इससे पूर्व सड़क मार्ग से पहूंचे प्रदेश महामंत्री विनोद अमन का दिनेश शर्मा, दिलीप जोशी, गजेन्द्र चौबीसा, प्रदीप श्रीमाली ने स्वागत किया। बी.एन. मैदान पर कार्यक्रम संयोजक धर्मनारायण जोशी, सहसंयोजक के.के. शर्मा, स्वागताध्यक्ष गणपत मेनारिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय संरक्षक रतन शर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष हिम्मत लाल नागदा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष जगदीश मेनारिया, युवा शाखा जिलाध्यक्ष दिलीप जोशी, दिनेश शर्मा, दुर्गेश, भंवरलाल शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
तैयारियां अंतिम चरण में – पंडाल समिति के दुर्गेश शर्मा ने बताया कि बी. एन. मैदान पर महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। पाण्डाल में मुख्य मंच के अलावा दो मंच पूज्य संत मंच व समरसता मंच बनाये जाते है। संत मंच पर साधु संत व समरसता मंच पर ब्राह्मण समाज के अलावा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि आसीन होंगे।
महाप्रसादी मीनू : भोजन व्यवस्था समिति के भंवरलाल शर्मा ने बताया कि भोजन में बेसन चक्की, दाल, पुड़ी, खिचडी़, अमचूर व नमकीन दाने बनाये जा रहे हैं। तीन भोजनशालाओं में बनने वाले भोजन को 70 काउण्टरों पर परोसा जायेगा।
कलश यात्रा – रविवार को दोपहर तीन बजे विद्या निकेतन सेक्टर 4 व विज्ञान महाविद्यालय से महिला शाखा द्वारा कलश यात्रा निकाली जलेगी। कलश यात्रा की सफलता के लिये सुनीता शर्मा, वर्षा पुरोहित, चन्द्रकांता मेनारिया, इन्द्रा राजपुरोहित, अर्चना शर्मा, मधु पालीवाल, मीना शर्मा, कल्पना शर्मा, कुसुमलता चौबे, हेमलता शर्मा, राजकुमारी मेनारिया, सारिका शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं से सम्पर्क कर मांगलिक वेश में कलश यात्रा में सम्मिलित होने का आव्हान किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *