Header Banner

शिविर समापन पर होगी रंगारंग प्रस्तुतियां

BY — June 18, 2013

लोक कला मंडल में 20 जून को होगा समापन

lok kala mandalUdaipur. भारतीय लोककला मण्डल द्वारा आयोजित लोक नृत्य शिविर का समापन 20 जून को शाम संस्था के रंगमंच पर रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ होगा।

मानद सचिव रियाज तहसीन ने बताया कि लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर में 50 बालिकाएं व स्त्रियों ने गत एक माह में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उनकी विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ 20 जून की शाम 7.30 बजे संस्था के रंगमंच पर समापन समारोह होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष डॉ. अर्जुनदेव चारण होंगे। तहसीन ने बताया कि समारोह के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को संस्था द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply