डॉ. गिरिजा ने कार्यभार संभाला

BY — June 18, 2013

180601नई दिल्ली। चित्तौड़गढ़ सांसद डॉ. गिरिजा व्यास ने मंगलवार को आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

डॉ. व्यास ने पद का कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाज सेवा हमेशा ही उनके लिए काफी अहम रही है और मंत्रालय के सभी अधिकारियों के साथ मिलकर वे शहरी गरीबी उन्मूलन के लिए अपना हर पल देंगी। वरीयताओं के बारे में उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट (नियमन और विकास) विधेयक, स्टीट वेंडर (रेहडी पटरी वालों की आजीविका संरक्षा और उनका नियमन) विधेयक, राजीव आवास योजना (आरएवाई) और राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) को प्रमुखता दी जाएगी।
8 जुलाई 1946 को जन्मी डॉ. गिरिजा व्यास राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से सांसद हैं। 1991 में पहली बार वे लोक सभा के लिए चुनी गई और केन्द्रीय उपसूचना और प्रसारण मंत्री बनीं। लोकसभा में यह उनका चौथा कार्यकाल है। वे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। 2000 से 2004 के दौरान वे राज्य कांग्रेस की अध्यक्ष भी रहीं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *