धूमधाम से निकली भगवान महेश की शोभायात्रा

BY — June 18, 2013

180608udaipur. महेश नवमी के अवसर पर आज भगवान महेश की जयन्ती नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर संाय 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत से प्रारम्भ हो कर राठीजी का चौक, अमल का कांटा, अस्थल मन्दिर, सुरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट होती हुई तीज का चौक स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन पहुंच कर महाआरती के साथ सम्पन्न हुई।

बैण्ड बाजों व घोड़े के साथ निकली शोभायात्रा में पुरूष श्वेत वस्त्र एंव केसरिया साड़ी पहनी हुई महिलाएं भगवान महेश के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में पंाच घोड़े, दो बैण्ड,1 हाथी के साथ भगवान शिव,शिव एंव उनका परिवार तथा राम-लक्ष्मण-जानकी की सजी हुई झंाकियां सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। एक खुली जीप में भगवान शिव की प्रतिमा बिराजित की गई। शोभायात्रा के साथ मार्ग में नाचने वाली घोड़ी नाचते हुए सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हुई चल रही थी।
180609संगठन अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल,सचिव लक्ष्मीकांत मूदंड़ा, पंकज तोषनीवाल ने बताया कि एक बग्गी में भगवान की पालकी को बिराजमान कर रखा था। मार्ग में अनेक जगह 21 स्वागत द्वारों के साथ शोभायात्रा का चार स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। दो बैण्ड भगवान शिव की महिमा के भजन गाते हुए चल रहे थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *