मंत्री बनने के बाद आगमन पर गिरिजा का भव्‍य होगा स्‍वागत

BY — June 20, 2013

girijaudaipur. शहरी विकास, आवास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास 22 जून शनिवार को दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा रवाना होकर सायं 4.30 बजे उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगी।

संभागीय प्रवक्‍ता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ. गिरिजा व्यास केन्द्रीय मंत्री बनने पर प्रथम बार उदयपुर आगमन पर उदयपुर संभाग के उदयपुर शहर-देहात, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमन्द, चित्तौडग़ढ़ के जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों तथा अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
शर्मा ने बताया कि डॉ. गिरिजा व्यास सायं 5 बजे से डबोक एयरपोर्ट से डबोक चौराहा, पावर हाउस, देबारी चौराहा, बेड़वास, प्रतापनगर चौराहा, सुन्दरवास, ठोकर चौराहा, सेवाश्रम, सिक्ख कॉलोनी, दुर्गा नर्सरी रोड, अशोक नगर, शास्त्री सर्कल, कोर्ट चौराहा, चेटक सर्कल होते हुए भंडारी दर्शक मंडप के बाहर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगी
शर्मा ने बताया कि गिरिजा व्यास रात्रि विश्राम उदयपुर में करेगी और 23 जून रविवार को प्रात: 10 बजे निवास स्थान से रवाना होकर 11 बजे डबोक, 12 बजे मावली, 1 बजे फतहनगर, 2 बजे भोपाल सागर, 3 बजे कपासन और 4 बजे चित्तौडग़ढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा डॉ. गिरिजा व्यास का सम्मान किया जाएगा। डॉ. व्यास रात्रि में चित्तौड़ से रेल द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *