Header Banner

भामाशाह जयंती समारोह की तैयारियां पूरी

BY — June 22, 2013

220605Udaipur. ‘विजय’ जैन युवक परिषद द्वारा कल रविवार 23 जून को हिरण मगरी से.4 स्थित विद्यानिकेतन स्कूल में आयोजित होने वाले भामाशाह जयन्ती समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

परिषद के संरक्षक अनिल नाहर ने बताया कि वृह्द स्तर पर किये जा रहे कार्यक्रम में शहर के सम्पूर्ण जैन समाज के बन्धुओं के भाग लेने की संभावना है। परिषद द्वारा पिछले कुछ समय से समाज में मांगलिक कार्यो में 21 व्यंजन बनाने की सीमा तय किये जाने हेतु मुहिम चला रखी है। इस मुहिम को अमलीजामा पहनाने हेतु रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम सभी के समक्ष विस्तृत रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा। परिषद अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रेरणा पाथेय प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया जबकि मुख्य अतिथि समाज सेवी किरणमल सावनसुखा होंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे आरम्भ होगा। सचिव राजेन्द्र जैन ने बताया कि कार्यक्रम में 10 भामाशाहों जिसमें मुबंई निवासी नरेश लोढ़ा, अभय चतुर, हरीश कोठारी, ऋषभ भाणावत, नानालाल वया, नरेश गोधा, प्रवीण सरूपरिया, अहमदाबाद निवासी अरविन्द जैन, आकोला निवासी प्रमोद सामर, नरेश बोल्या को सम्मानित किया जाएगा।
220606कार्यक्रम संयोजक गुणवन्त वागरेचा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत के आशीर्वचन होंगे जबकि अध्यक्षता अखिल भारतीय श्रावक संघ के अध्यक्ष उम्मेदमल गांधी करेंगे। समारोह में समाजसेवी मांगीलाल लुणावत, श्री नाकोड़ा ज्योतिष कार्यालय के कांतिलाल जैन के अतिरिक्त जिला प्रमुख मधु मेहता, महापौर रजनी डांगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा, ओसवाल बड़े साजन सभा के अध्यक्ष दिलीप सुराणा, ओसवाल सभा के अध्यक्ष कन्हैयालाल मेहता, श्री महावीर युवा मंच संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत, महावीर युवा मंच के मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर,यशवन्त आंचलिया विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जैन समाज के लगभग 10 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply