CSIR-UGC नेट परीक्षा में 52% उपस्थिति

BY — June 23, 2013

csirUdaipur. वैज्ञानिक तथा औद्योगिकी अनुसन्धान परिषद् (सीएसआईआर – यूजीसी जेआरएफ/लेक्चररशिप (नेट) परीक्षा 2013 हेतु कनिष्ठ अनुसन्धान अध्येतावृत्ति और लेक्चररशिप की पात्रता निर्धारित करने के लिये सीएसआईआर-यूजीसी संयुक्त परीक्षा रविवार को हुई। इसमें परीक्षार्थियों की 52 प्रतिशत उपस्थिति रही।

राजस्थान कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता एवं परीक्षा समन्वयक डॉ. एस. आर. मालू ने बताया कि शहर में 9 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए थे। परीक्षार्थियों की उपस्थिति 52.02 प्रतिशत रही। दो सत्रों में आयोजित परीक्षा में उदयपुर केन्द्र पर जीव विज्ञान, गणितीय विज्ञान, रसायन विज्ञान, भू-विज्ञान, अभियान्त्रिकी विज्ञान व भौतिक विज्ञान विषयों में कुल 7777 परीक्षार्थियों को यह परीक्षा देने के लिये पात्र माना गया था, जिसमें से 4046 ने यह परीक्षा दी।
सीएसआईआर नई दिल्ली के प्रतिनिधि एच. के. जैन ने बताया कि इस परीक्षा के दौरान सम्पूर्ण सावधानियॉं बरती गई तथा परीक्षा के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाये रखने के लिये सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक इंतजाम किये गए। परीक्षार्थियों के अनुसार इस वर्ष सभी प्रश्न-पत्रों में पूछे गये बहु-वैकल्पिक प्रश्नों का स्तर अच्छा था। प्रत्येक विषय में अधिकतम 200 अंक निर्धारित किये गये । तीन घण्टे की अवधि के इस प्रश्न-पत्र को तीन भागों में बॉटा गया।
परीक्षा में विभिन्न सहयोगी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षक क्रमशः राजस्थान कृषि महाविद्यालय के डॉं0 के.बी. शुक्ला, तकनीकी एवं अभियान्त्रिकी महाविद्यालय के डॉं. एन.एस. राठौड़, बीएनपीजी के डॉं. वी. एस. शक्तावत, डॉं. एम. एस. राठौड़ व डॉं. एन. एल. शर्मा, गुरू नानक पीजी गर्ल्स कॉलेज की डॉं. अनुज्ञा पोरवाल, गुरू नानक पब्लिक स्कूल के बी. एल. मेनारिया, बी. एन. पब्लिक स्कूल के आर. आर. शर्मा व फतह सीनियर सैकण्डरी स्कूल के डॉं. महिपाल सिंह थे। सभी केन्द्रों पर सुचारू रूप से एवं शान्तिपूर्वक परीक्षा कराने में केन्द्राधीक्षकों एवं सह परीक्षा समन्वयकों का सराहनीय योगदान रहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *