Header Banner

समिति अध्यक्षों से काम में जुटने को कहा कटारिया ने

BY — June 27, 2013

असंतुष्टों से निपटा जाएगा सख्ती से

270606Udaipur. नगर निगम की समितियों में बदलाव के बाद गत रात पार्टी कार्यालय में हुई कोर कमेटी ने अपनी कार्यवाही से असंतुष्टों से सख्ती  से निपटने का निर्णय किया वहीं गुरुवार सुबह पार्टी कार्यालय में शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने नवनियुक्त समिति अध्यक्षों से अपने काम में जुट जाने को कहा।

270605कटारिया ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में समिति अध्यंक्षों की बैठक ली जिसमें महापौर रजनी डांगी भी मौजूद थीं। जानकारी के अनुसार कटारिया ने अनुशासन तोड़ने वाले उपमहापौर महेन्द्र सिंह शेखावत व पार्षद अर्चना शर्मा को नोटिस देने की बात कही। उधर उप महापौर अपने विश्वौस्तश कार्यकर्ताओं के साथ अपनी रणनीति तय करने में जुटे रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply