Header Banner

पहले संभाला कानून, अब देखेंगे शिक्षा

BY — July 1, 2013

डामोर बनेंगे ट्राइबल यूनिवर्सिटी के कुलपति

TC damorUdaipur. उदयपुर संभाग में खोली जाने वाली ट्राइबल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर टी. सी. डामोर होंगे। डामोर उदयपुर संभाग में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत है। सोमवार को राज्य पाल ने इस आशय के आदेश जारी किए।

सरकार कुलपति के पद पर ऐसा व्य क्ति चाह रही थी जो इस संभाग के आदिवासियों की समस्याकओं को समझता हो और जानता हो। टी. सी. डामोर को राजीव गांधी जनजातीय विश्वविद्यालय का कुलपति बनाए जाने की चर्चा सियासी गलियारों में लंबे समय से चल रही थी। गौरतलब है कि डामोर ने हाल ही में सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय से पीएचडी की है। विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा राज्य सरकार ने 2012 के बजट में की थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply