Header Banner

आचार्य महाप्रज्ञ अणुव्रत सेवा सम्मान जितेश को

BY — July 2, 2013

mahapragyaUdaipur. अणुव्रत समिति द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ के जन्म के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष दिया जाने वाला वर्ष 2012–13 का आचार्य महाप्रज्ञ अणुव्रत सेवा सम्मान इस बार उदयपुर निवासी सेवाभावी निशक्त–जन जितेश बरडिया को प्रदान किया जाएगा।

सम्मान समारोह 5 जुलाई को सुबह 9.30 बजे महाप्रज्ञ विहार भुवाणा में शासन मुनि रवींद्र कुमार एवं महातपस्वी मुनि पृथ्वीराज के सान्निध्य में होगा। समिति के महामंत्री अरुण कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुविवि के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी होंगे। अध्यतक्षता पुलिस महानिरीक्षक टी. सी. डामोर करेंगे। समिति के अध्यक्ष गणेश डागलिया ने बताया की सम्मान के तहत रुपये 21 हजार रुपए सुंदर देवी कोठारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रदान की जाएगी। साथ ही सम्मान पत्र, शाल व स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply