Header Banner

भाजपा जिलाध्यक्ष के घर चोरी

BY — July 3, 2013

030709Udaipur. शहर में होती चोरियों का सिलसिला अनवरत रूप से चल रहा है। गत रात्रि भाजपा के शहर जिलाध्य्क्ष दिनेश भट्ट के निवास पर चोरी हो गई। चोरों की खटपट सुनकर भट्ट जाग गए तब तक चोर भाग निकले।

030708जानकारी के अनुसार सवीना स्थित लक्ष्मीनारायण नगर में भट्ट के आवास पर चोर ड्राइंग रूम व किचन की खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे। छानबीन करते समय भट्ट की आंख खुल गई। उन्हें अंदेशा हुआ तो वे बाहर भागे लेकिन चोर टेबल पर पड़े सात हजार रुपए लेकर भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। इस दौरान भट्ट को सूचना मिली कि उनकी कार सेक्टौर 11 स्थित होटल के बाहर मिली। वहां कार में चोरों की चप्पूल, पत्थकर, लुंगी आदि मिले। पुलिस का अंदेशा है कि सामान से ये चोर आदिवासी लग रहे हैं। फिंगरप्रिंट्स लेकर पुलिस जांच कर रही है।

030710

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply