Header Banner

दीवारों में आया करंट

BY — July 3, 2013

बाल बाल बची महिला

030712Udaipur. अंदरुनी शहरों में एवीवीएनएल की लाइनों के हाल यह कि मकान के पास से खंभे से जा रही लाइन के कारण मकान की दीवारों में करंट बहने लगा। और तो और आज इस करंट की चपेट में एक महिला आ गई।

030713030714गनीमत यह रही कि समय पर घर के मेन स्विच से ऑफ कर दिया गया सो जान बच गई अन्यतथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी। मामला शहर के मोती चोहट्टा का है। जानकारी के अनुसार खंभे पर कुछ दिन पहले शॉर्ट सर्किट से बिजली के उपकरण जल गए। बुधवार को एक बार फिर खंभे पर शॉर्ट सर्किट हुआ। पास ही स्थित मकान में गृहिणी लीला ने बताया कि रसोईघर में खाना बनाने के दौरान उसे फर्श में झटके लगने लगे। वह कुछ और सोचती, इससे पहले सभी तरफ करंट आने लगा। नीचे दुकान पर बैठे लीला के देवर ने सप्ला ई बोर्ड से स्विच ऑफ कर दिया जिससे लीला की जान बच गई। महिला की चीख पर आसपास से लोग एकत्र हो गए। शिकायत करने पर निगम से भी टीम पहुंची और लाइन को दुरस्त किया।

030715

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply