Header Banner

यूं तो छुट्टी का दिन लेकिन महिलाओं की उमड़ी भीड़

BY — July 6, 2013

परिवहन विभाग में शनिवार को बने सिर्फ महिलाओं के लाइसेंस

060709Udaipur. एकबारगी देखते ही लगा कि आज तो वीकेंड भी है फिर यहां महिलाओं का मजमा क्यों लगा है! लेकिन मामला था राज्य  सरकार के आदेशानुसार हर शनिवार को सिर्फ महिलाओं के बनने वाले लर्निंग एवं स्था यी लाइसेंस का जिसके लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

060708यूं तो शनिवार को सभी सरकारी विभागों में छुट्टी थी लेकिन परिवहन विभाग का नजारा कुछ और ही था। कोई फॉर्म भरने में तो कोई ऑनलाइन परीक्षा देने में व्यैस्ति रहीं। सुबह 10 बजे प्रक्रिया शुरू हो गई थी। परिवहन अधिकारी मन्नाकलाल रावत ने बताया कि महिलाओं को समूह में पहले सुरक्षा संबंधी फिल्मत भी दिखाई गई ताकि उन्हेंी यातायात नियमों के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी मिले। महिलाओं की सुविधा के लिए महिलाओं का ही स्टॉ फ लगाया गया है। शनिवार को करीब सौ लर्निंग लाइसेंस जारी किए जाने की जानकारी मिली है। रावत ने बताया कि महिलाएं लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकती हैं और कार्यालय में फीस जमा करा सकती हैं। ऑनलाइन में सुविधानुसार तारीख चयन कर सकती हैं।

060710

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply