Header Banner

उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले खिलाड़ी सम्मानित

BY — July 6, 2013

श्रीराम स्केटिंग क्लब का वार्षिक सम्मान समारोह

060701Udaipur. ठाकुर पृथ्वीराज सिंह गहलोत सोसाइटी द्वारा संचालित श्रीराम स्केटिंग क्लब के वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एक समारोह में सम्मा्नित किया गया।

अध्यक्ष महाराज़ शक्तिसिंह कारोही ने बताया कि वार्षिक सम्मान समारोह ठाकुर पृथ्वीराजसिंह गहलोत के जन्म दिवस पर सोसायटी द्वारा मनाया गया जिसमें अन्य खेलों के अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग कोच विष्णु जोशी एवं अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग गोल्ड मेडलिस्ट विनिशा जोशी के साथ स्केटिंग में इंटर स्कूल चैंपियन जगत प्रताप सिंह, धरा तंवर, उत्तमवीर सिंह, कृष्णा कंवर, संभागीय चैंपियन कृष्णा कंवर, वैभव सोलंकी, कृपा वर्मा, दिव्यराज सिंह, राज्यस्तरीय चैंपियन जगत प्रताप सिंह, उत्तमवीर सिंह, दिव्यराज सिंह, कृष्णा कंवर, कृपा वर्मा, वैभव सोलंकी, मुस्कान व्यास राष्ट्रीय स्कूल गेम खिलाड़ी वैभव सोलंकी, मोहित जैन, राघव वर्मा राष्ट्रीय खिलाडी विहार जोशी, मोहित जैन, पियूष धाकड़, दिव्यराज सिंह, विनय सालवी राष्ट्रीय विजेता खिलाड़ी जगतप्रताप सिंह, लक्षिता देवपुरा, कृष्णा कंवर, कृपा वर्मा को सम्मानित किया गया। बेस्ट स्केटर ऑफ़ द ईयर जगत प्रताप सिंह, वैभव सोलंकी, कृष्णा कंवर, कृपा वर्मा, दिव्यराज सिंह को इस ख़िताब से नवाज़ा। संचालन सोसायटी सचिव नीलिमा आर्य और वार्षिक रिपोर्ट हेमंत जोशी ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि कोमलसिंह, अलका शर्मा, दीपक शर्मा, सुनील बाबेल, धीरा सामर उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply