Header Banner

एग्रीकल्‍चर कॉलेज में एन्टी रैगिंग कमेटी गठित

BY — July 7, 2013

raggingUdaipur. राजस्थान कृषि महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र प्रारम्भ होने के साथ ही नवागंतुक छात्रों के साथ शारीरिक, मानसिक व अन्य किसी भी तरह का शोषण एवं प्रताड़ना को रोकने के लिए महाविद्यालय में एन्टी रैगिंग कार्यालय खोला गया है।

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉं. एस. आर. मालू ने बताया कि न्यायालय एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत नवागंतुक विद्यार्थी को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी को ध्यान में रखते हुये प्रो. ओ. पी. पाटोदिया को एन्टी रैगिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिसमें कुल 40 प्राध्यापक होंगे जो अध्यापन के दौरान तथा उसके बाद छात्रावास में भी आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा अध्यापन हेतु आने वाले विद्यार्थियों पर पूरी नजर रखी जाएगी। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर महाविद्यालय के एन्टी रैगिंग हेल्पलाइन नं. 0294-2417835 अथवा प्रो. पाटोदिया के दूरभाष नं. 9414343341 पर सम्पर्क कर सकते हैं। एक पोस्टर का विमोचन किया गया तथा सभी सदस्यों को एन्टी रैगिंग से संबंधित नियम व जानकारी दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply