महाआरती स्थल पर कुमकुम तिलक व रक्षासूत्र से होगा स्वागत

BY — July 7, 2013

आरएमवी रोड पर होगी महाआरती, घर-घर जलेंगे दीपक

jagannathUdaipur. जगदीश मंदिर से बुधवार को निकलने वाली भगवान जगन्नाथराय की रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। रथयात्रा का मुख्य  आकर्षण आरएमवी रोड पर 21 हजार दीपों से होने वाली महाआरती में श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है।

जगन्नाथ मित्र मण्डल की ओर से घर-घर पीले चावल व आमंत्रण पत्र वितरण का कार्यक्रम जारी है। मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण माली ने बताया कि मण्डल के भारतीय संस्कृति उत्थान प्रकोष्ठ के तेजप्रकाश टांक द्वारा महाआरती स्थल पर सभी भक्तों का स्वागत कुमकुम तिलक व रक्षासूत्र बांधकर किया जायेगा। मण्डल के कार्यकर्ता रोहित लोहार के नेतृत्व में मेवाड़ी वेशभूषा एवं पगड़ी धारण कर जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ रथयात्रा में साथ चलेंगे।
संस्कार हॉस्टल पर आयोजित समन्वय बैठक में कन्हैयालाल टांक ने रथयात्रा मार्ग में स्वागतकर्ताओं से कम से कम प्लास्टिक गिलासों का प्रयोग करने, कचरा पात्र की व्यवस्था करने का आग्रह किया ताकि अवशिष्ट पदार्थों मार्ग पर न बिखरे व रथयात्रा की सुन्दरता बनी रहे। साथ ही रथयात्रा मार्ग के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मकानों पर 5-5 दीपक जलाकर रंगीन रोशनी करके रथयात्रा को दीपोत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। इस बैठक में किरणसिंह सिसोदिया, ईश्वरलाल साहू, देवीलाल पटेल, रवि सैनी, निर्मल, गोविन्द, गजानन्द आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *