कच्ची बस्ती में पट्टा वितरण

BY — July 10, 2013

mcuUdaipur. नगर निगम की ओर से वार्ड 23 की शांतिनगर कच्ची बस्ती में महिला स्नानघर के उद्घाटन के साथ ही मकानों के पट्टों का वितरण किया गया। महिला स्नानघर का उद्घाटन एवं पट्टों का वितरण महापौर रजनी डांगी के नेतृत्व में अतिथियों ने किया।

महापौर का बस्तीवासियों ने भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय पार्षद चंदा टेलर ने महापौर व अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि शांतिनगर कच्ची बस्ती के इस महिला स्नानघर पर चार लाख रुपए की लागत आई है। इसके अतिरिक्त अब तक वार्ड में 1.50 करोड़ रू0 के विकास कार्य हुए है। महापौर ने बताया कि निगम शहर के सभी वार्डों में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करता रहा है। महिला स्नानघर उसी कड़ी में वार्ड वासियों को समर्पित है।
अतिथियों में समाजसेवी दिनेश भट्ट, निर्माण समिति अध्यक्ष प्रेमसिंह शक्तावत, उद्यान समिति अध्यक्ष सत्यनारायण मोची, गन्दी बस्ती सुधार समिति अध्यक्ष कमलेश जावरिया आदि उपस्थित थे। क्षेत्रवासियों द्वारा पेयजल समस्या, रोडलाइटें पर्याप्त नहीं होने और वार्ड में हेण्डपम्प लगाने की मांग की। महापौर ने कहा कि इन समस्याओं का निदान किया जायेगा। समाजसेवी दिनेश भट्ट ने कहा कि क्षेत्रवासी विकास के प्रति पूर्ण सजग रहें। निगम सार्वजनिक समस्याओं के समाधान में हमेशा आगे रहा है और रहेगा। जो भी कर्मचारी विकास के कार्याे को लेकर यहां आते है उनके साथ सहयोग करें। पट्टे मिलने में विलम्ब इसलिये होता है कि आवेदन के साथ वांछित दस्तावेज पूरे नहीं होते। उन्होंने कृष्णा कालोनी व शांति नगर के पट्टा लेने वाले 24 परिवारों को बधाई दी। निर्माण समिति अध्यक्ष श्री प्रेमसिंह शक्तावत ने कहा कि महिला स्नानघर की इस वार्ड में आवश्यकता थी, जिसे निगम ने पूरा किया है और इसी तरह अन्य समस्याओं को भी हल किया जायेगा। किसी भी कार्य की एक प्रक्रिया होती है और उसमें समय लगना स्वाभाविक है। कार्यक्रम में क्षेत्र के ईश्वर टेलर, शंभूलाल जैन, जगदीश मेनारिया, दलपत चौहान, इन्द्र मेनारिया, शंभूसिंह देवडा़, केसरबाई एवं पट्टा शाखा के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *