Header Banner

विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा होगी भाजयुमो की बैठक में

BY — July 13, 2013

kamal-logoUdaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला की कार्यसमिति की बैठक पटेल सर्किल स्थिति भारतीय जनता पार्टी सुन्दर सिंह भण्डारी कार्यालय में प्रातः 11.30 बजे होगी।

जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि मुख्य अतिथि राजस्थान प्रतिपक्ष नेता गुलाबचन्द कटारिया होंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट,  भाजयुमो संभाग प्रभारी हेमेन्द्र शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य युधिष्ठिर कुमावत, प्रमोद सामर,  जिलामहामंत्री लोकेश द्विवेदी, चन्द्रसिंह कोठारी, मोतीलाल डांगी, राजेन्द्र बोर्दिया, प्रदेश लीगल सेल प्रभारी अशोक सिंघवी, जिला प्रभारी मनोहर चौधरी होंगे। महामंत्री नरेश वैष्णव ने बताया कि बैठक में सभी मण्डलों के अध्यक्ष अपना-अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply