इसी सत्र में शुरु करेगा सुविवि अपना वेब रेडियो

BY — July 18, 2013

web radioUdaipur. मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय का पत्रकारिता विभाग इसी सत्र से  विश्व विद्यालय के वेब रेडियो की शुरुआत करेगा। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा जो पत्रकारिता के विद्यार्थियों के प्रायोगिक प्रशिक्षण के लिए यह प्रसारण शुरु करेगा।

पत्रकारिता विभाग के प्रभारी डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि यह वेब रेडियो विश्ववविद्यालय की वेब साइट mlsu.ac.in  पर ही लाग आन करके देश दुनिया में सुना जा सकेगा। इस रेडियो पर प्रतिदिन सीमित समय के लिए प्रसारण किया जाएगा जिसे श्रोता तय समय के बाद भी रिकार्ड सेक्शदन में जा कर सुन सकेंगे। इस रेडियो पर विश्वाविद्यालय से जुडी जानकारियां, प्रोफेसर्स के साक्षात्काीर, ज्ञान विज्ञान से जुडी जानकारियां तथा विभिन्न  विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को इस प्रसारण के जरिए जानकारियां उपलब्धे करवाई जाएगी। अभी भारत में वेबरेडियो पर बहुत कम काम हुआ है। पत्रकारिता विभाग की ओर से इस प्रसारण विधा पर शोध भी करवाया जा रहा है जो भविष्य  के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थशर साबित होगा।
मूलत: वेब रेडियो इंटरनेट फ्रिक्वेयन्सीम पर काम करता है। इसके लिए वेब राउटर का इस्तेरमाल होता है जिससे एकाधिक श्रोता निर्बाध गति से प्रसारण को सुन सके। विश्वमविद्यालय के कुलपति प्रो. आई. वी. त्रिवेदी ने कहा कि विश्व विद्यालय में मीडिया अध्यकयन को और प्रभावी बनाने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्धग करवाई जाएगी। प्रो. त्रिवेदी ने बताया कि इस प्रकल्पे के बाद विश्वउविद्यालय अपना वेब टेलीविजन चैनल और कम्यू्निटी एफएम रेडियो शुरु करने की दिशा में भी विचार करेगा।  इससे दक्षिणी राजस्थाीन के विद्यार्थियों को इलेक्ट्रो निक मीडिया का प्रायोगिक अनुभव प्राप्तग हो सकेगा। पत्रकारिता विभाग ने पिछले सत्र में प्रायोगिक अनुभव के लिए अपना एक टेब्लो्यड समाचार पत्र “कैम्पास न्यूलज” शुरु किया था जिसका प्रकाशन इस वर्ष भी जारी रहेगा। इस समाचार पत्र के लिए पीजी डिप्लोगमा के छात्र छात्राएं रिपोर्टर के तौर पर अपनी अपनी बीट पर काम करते है। अब वेब रेडियो के लिए भी इस सत्र के विद्यार्थी काम कर सकेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *