Header Banner

गत चुनाव में हारी सीटों पर विशेष ध्‍यान देगी युकां

BY — July 21, 2013

210704Udaipur. युवक कांग्रेस गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजित सीटों पर डोर टू डोर जनसंपर्क करेगा और उन सीटों पर विशेष ध्यान देगा। यह निर्णय युवक कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार को उदयपुर में हुई बैठक में किया गया।

अध्ययक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना ने की। राष्ट्रीय महासचिव विश्व रंजन मोहन्ती व सह प्रभारी चेतन चौहान, इब्राहिम कलीलुल्ला अतिथि के रूप में मौजूद थे। लोकसभाध्यक्ष अभिमन्युसिंह झाला ने बताया जयपुर के बाद राज्यी में सबसे पहले उदयपुर में आयोजित बैठक में युवाओं का विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को आह्वान किया गया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव मोहिनी ने प्रदेश कार्यकारिणी एंव लोकसभा प्रभारी से मासिक रिपोर्ट युवा कांग्रेस कार्यकमों को लेकर आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में प्रदेश युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश महासचिव हनुमान मील जयनारायण पुनिया, धीरज मीणा, अभिमन्यु सिंह जाडावत, विवेक कटारा, शब्बो मीणा, सीताराम लाम्बा सहित उदयपुर लोकसभा कार्यकारिणी प्रदेश सचिव शंकर चंदेल, रिजवान खान, प्रकाश डूंगरी अन्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply