भाजयुमो की दो घंटे में 55 वार्डों की बैठकें पूरी

BY — July 21, 2013

युवा मोर्चा का चलों वार्डो की ओर अभियान

210707Udaipur. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शहर जिला के तत्वावधान में चलो वार्डों की ओर अभियान के तहत दो घंटे में शहर के सभी 55 वार्डों की बैठकें पूरी की गईं। इनका उद्देश्यड वार्डों में संगठनात्मक ढांचा तैयार करना, विधानसभा चुनाव के लिये कमर कसना, वन बूथ टेन यूथ की ओर अग्रसर होना था।

शहर जिलाध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री ने बताया कि मोर्चा शहर जिले के 32 पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में लगाया गया था तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ बैठकों में भाग लेने हेतु निर्देशित किया। प्रत्येक पर्यवेक्षक को दो वार्डों में जाकर संगठनात्मक गतिविधि तैयार करनी थी। महामंत्री नरेश वैष्णव ने बताया कि पर्यवेक्षकों ने प्रत्येक वार्ड में बैठक ली तथा प्रोसिडिंग आने वाले कार्यकर्ताओं के मोबाइल नम्बर, पते निर्धारित तिथि पर युवा मोर्चा जिले की बैठक में देने है। जो वार्ड कमजोर है वहां भाजपा वरिष्ठजनों से चर्चा कर उन्हें मजबूत किया जायेगा। वैष्णव ने बताया कि चलों वार्डो की ओर अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने अपने मण्डलों में दौरे किये। इनमें महामंत्री लोकेश द्विवेदी, चन्द्रसिंह कोठारी, उपाध्यक्ष कुन्तीलाल जैन, राजेन्द्र बोर्दिया, मण्डल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, भंवर पालीवाल, ओम चित्तौड़ा, शम्भू जैन, नानालाल बया, महामंत्री महेश त्रिवेदी, सुनील जैन, जगदीश मेनारिया शामिल थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *