Header Banner

अब छात्राएं करेंगी पुलिस को सहयोग

BY — July 22, 2013

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का शुभारंभ

cadetUdaipur. राजस्था न पुलिस और शिक्षा विभाग के सहयोग से स्टुकडेंट पुलिस कैडेट योजना का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इसके लिए रेजीडेंसी की नवीं कक्षा की 22 बालिकाओं का चयन किया गया है।

राज्य में पहली बार संचालित योजना के शुभारंभ अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, विद्यालय विकास समिति के सदस्य, विद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थे। प्रभारी अधिकारियों ने अतिथियों व छात्राओं को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं गतिविधियों से अवगत कराया। जिला स्तर पर इस योजना के सफल संचालन हेतु गठित कमेटी में पुलिस विभाग के रविन्द्रसिंह, अमीन, अनिल तथा स्थानीय विद्यालय से प्राचार्या मधु शर्मा एवं आभा शर्मा एवं संजना तिवारी का चयन किया गया है। प्राचार्या मधु शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना में समूचे उदयपुर जिले से रेजीडेंसी विद्यालय का चयन किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply