चुनावी वैतरणी पार करने का लक्ष्य

BY — July 23, 2013

भाजपा शहर जिला की बैठक

kamal-logoUdaipur. आगामी चुनाव में चुनावी वैतरणी पार करने में कार्यकर्ताओं के योगदान पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें राज्य के नेताओं ने विचार व्यक्त किए।

पटेल सर्कल स्थित कार्यालय पर पूर्व मंत्री राजेन्द्रसिंह राठौड़ ने आने वाले समय में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विचार व्यीक्तर किए। उन्होंने कहा कि सुराज संकल्प यात्रा का जिस भव्यता से मेवाड़ में आगाज हुआ। उसी प्रकार से सुराज यात्रा का भव्य समापन 8 सितम्बर को जयपुर के अमरूदों वाला बाग में विशाल रैली के साथ किया जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह एवं भाजपा प्रचार प्रमुख एवं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुराज यात्रा पर जयपुर में प्रदेशभर के 46 हजार बूथों के 5 लाख से अधिक नामजद कार्यकर्ता आमंत्रित होंगे।
गुजरात प्रांत के संगठन मंत्री एवं उदयपुर शहर परिवेक्षक भीखू भाई ने कहा कि एसडब्ल्यूओटी सूत्र जिसमें एस स्टेªन्थ यानी ताकत, डब्ल्यू यानी विकनेस, कमजोरी, ओ-अर्पोचुनीटी-कमी को ठीक करना, टी- थ्रेट हर बुथ के लायक बनना। उन्होंने कहा कि यदि हम बूथ जीत जाते हैं तो मानों पूरा चुनाव जीत जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया अतिथि के रूप में मौजूद थे। अध्यक्षता कुन्तीलाल जैन ने की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शान्तिलाल चपलोत, महापौर रजनी डांगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद सामर, देहात जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल भाणावत, शहर जिला महामंत्री चन्द्रसिंह कोठारी, लोकेश द्विवेदी विशिष्ट अतिथि थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *