उपेक्षा से आक्रोशित क्षत्रिय मिलेंगे वसुंधरा से

BY — July 25, 2013

रणकपुर में होगी मुलाकात

vasundharaUdaipur. मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी मेवाड़ में भाजपा द्वारा उपेक्षा से परेशान होकर शुक्रवार को रणकपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलेंगे।

महासभा के मनोहरसिंह कृष्णावत ने बताया कि पार्टी ने मेवाड़ में किसी भी कार्यकर्ता को न तो प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया और न ही सुराज संकल्प यात्रा के दौरान जिम्मेदारी जिससे समाज के भाजपा कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इस बारे में अवगत करवाने के लिए क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बालूसिंह कानावत, रावत मनोहरसिंह कृष्णावत और तेजसिंह बांसी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल वसुंधरा से मुलाकात करेगा और सितम्बर में आयोजित संभागस्तरीय राजपूत क्षत्रिय महासभा सम्मेलन की जानकारी देगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *