Header Banner

मकान ढहा, कोई जनहानि नहीं

BY — July 26, 2013

260708Udaipur. शहर के अंदरुनी इलाकों में जर्जर अवस्था में मकानों की तादाद इतनी है लेकिन निगम प्रशासन की अनदेखी के कारण शुक्रवार को एक मकान और ढह गया। मालदास स्ट्रीट क्षेत्र में उक्त मकान सुबह ढह गया। इसमें कोई नहीं रह रहा था।

जानकारी के अनुसार मकान बाबूलाल उपाध्याय का है जो इसकी जर्जर अवस्था के कारण इसे चार साल पूर्व खाली कर गए थे। पड़ोसियों द्वारा सूचना देने पर वे यहां पहुंचे। फिर मलबा हटवाया। निगम को सूचना पर कनिष्ठथ अभियंता एवं सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे। बचा हुआ मकान गिराने के निर्देश देते हुए नहीं गिराने पर कार्रवाई का नोटिस दिया। बताया गया कि शहर के कई इलाकों में ऐसे जर्जर मकान हैं जो वर्षाकाल में गिरने की अवस्था में हैं लेकिन निगम अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply