अन्तरविद्यालयी शतरंज महाकुंभ 27 से

BY — July 26, 2013

29 विद्यालयों के 206 प्रतिभागी दौडा़एंगे दिमागी घोडे़

260702Udaipur. विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय, ऋषभदेव की मेजबानी में अन्तर विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता शनिवार को विद्यालय परिसर में होगी। विद्यालय की प्राचार्या नीता पुरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 29 विद्यालयों के 206 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों को रहने, भोजन इत्यादि व अन्य आवश्यक सुविधाएँ विद्यालय परिवार द्वारा प्रदान की जाएगी साथ ही आवागमन की सुविधा भी विद्यालय द्वारा दी जा रही है। इस प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। मुख्य निर्णायक विकास साहू ने बताया कि प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्विस पद्धति द्वारा सात चक्रों में कराई जाएगी। प्रतिभागियों को तीन वर्गों में बाँटा गया है। शेष प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाएंगे। प्रतियोगिता में रिषि सालवी, निलेश कुमावत, योगेश हिंगड़, वात्सल्य यादव सहनिर्णायक की भूमिका अदा करेंगे। यह जानकारी विद्यालय की प्राचार्य नीता पुरी ने दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *