सीपी जोशी व अन्‍य नेता उदयपुर पहुंचेंगे 28 को

BY — July 27, 2013

जोशी, राजस्थान प्रभारी बेग आएंगे

congressUdaipur. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान प्रभारी मिर्जा इरशाद बेग रविवार शाम 5 बजे उदयपुर स्थित महाराणा प्रताप डबोक हवाई हड्डे पहुंचेंगे। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री व कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य बनने के बाद डॉ. सी॰ पी॰ जोशी चार दिवसीय दौरे पर रविवार को उदयपुर आएंगे।

शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. दीपक औदिच्य ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे डबोक हवाई अड्डे आएंगे। वहां से डॉ॰ सी॰ पी॰ जोशी सुखाडिया विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र परिषद द्वारा पेसिफिक महाविद्यालय मे आयोजित समारोह मे भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। 29 को उनके जन्म दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनमें रुद्रभिषेक, फल वितरण, गरीबों और अनाथों को भोजन करा कर उनके मंगलमय जीवन की कामना की जाएगी। सोमवार को नाथद्वारा में घोडा़घाटी, सलोदा, फ़तेहपुर, झालों की मदार, पाखंड मे राजनीतिक सम्मेलनों मे भाग लेकर रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। 30 जुलाई को वे उदयपुर शहर मे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और 31 को प्रातः भीलवाडा़ प्रस्थान कर जाएंगे।
शहर कांग्रेस उपाध्य्क्ष पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि बेग रविवार को रोजा इफ्तारी में शरीक होकर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। सोमवार को 11 से 2 बजे तक शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में तथा दोपहर 3 से 6 बजे तक उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। फिर वे रोजा इफ्तारी में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस उदयपुर में करेंगे। मंगलवार को प्रतापगढ़ के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरिराज गर्ग रविवार को रेलमार्ग से जयपुर से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे उदयपुर पहुंचेंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *