Header Banner

सादगी से मनाएगी देहात कांग्रेस जोशी का जन्मदिन

BY — July 28, 2013

जन्मदिन की राशि भेजेंगे उत्तराखण्ड पीडि़तों को

cpUdaipur. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यसमिति सदस्य डॉ. सी. पी. जोशी का जन्मदिन 29 जुलाई को देहात जिला कांग्रेस सादगी से मनाएगी। इससे एकत्र राशि उत्त राखंड पीडि़तों की सहायतार्थ भेजी जाएगी।

देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि उत्तराखण्ड से भारी जन-धन की हानि को देखते हुए डॉ. सी. पी. जोशी ने समर्थकों से जन्मदिन सादगी से मनाने की बात कही जिस पर देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं की सहयोग राशि इस बार उत्तराखण्ड बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रधानमंत्री राहत सहायता कोष में भिजवाने का निर्णय किया। झाला ने कार्यकर्ताओ से जन्मदिन सादगी से मनाकर देवालयो में डॉ. जोशी के स्वस्थ एवं दीर्घायु राजनैतिक जीवन की कामना करने का आह्वान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply