सूचना केंद्र में पुस्तक प्रदर्शनी शुरू

BY — July 29, 2013

290715Udaipur. केन्द्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली तथा प्रकाशन विभाग की पुस्तक प्रदर्शनी सोमवार को उदयपुर सूचना केन्द्र में शुरू हुई। मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. इन्द्रवर्धन त्रिवेदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी एक अगस्त तक सुबह 10 से शाम 7 बजे तक आमजन के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

प्रो. त्रिवेदी ने कहा कि साहित्य मानवीय अनुभूतियों का प्रतिबिम्ब है जो लेखक की कलम से कागज पर उतरता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रदर्शनी से उदयपुर के पाठकों को बेहतरीन एवं स्तरीय साहित्य पढ़ने को मिलेगा। इस अवसर पर राज्यपाल के परिसहाय आनन्दवर्धन शुक्ला, हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. माधव हाडा़ एवं अन्य प्रोफेसर मौजूद थे।
प्रदर्शनी प्रभारी नवीन गोयल और जगदीश जायसवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में साहित्य अकादमी की करीब 2500 तथा प्रकाशन विभाग एवं सूचना और प्रसारण मंत्रालय की भी इतनी ही पुस्तकें प्रदर्शित की गई है। केन्द्रीय साहित्य अकादमी की प्रदर्शनी में पुस्तक क्रय पर आकर्षक छूट भी आमजन के लिए दी जा रही है। प्रभारी गोयल ने बताया कि प्रदर्शनी  में प्रेमचन्द, रवीन्द्रनाथ टैगोर, सुमित्रानंदन पंत, बाबा नागार्जुन, महादेवी वर्मा सहित प्रख्यात लेखकों की जीवनियां, रचनाएं, कहानी संग्रह सहित हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, राजस्थानी व संस्कृत साहित्य का विशाल खजाना समाहित है। प्रकाशन विभाग द्वारा उचित मूल्य पर उत्कृष्ट पुस्तकें विक्रय हेतु उपलब्ध है। इनमें महात्मा गांधी पर व्यापक साहित्य, राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के भाषण और लेख, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कला, इतिहास, संस्कृति, 1857 के अमर सेनानी जैसी उत्कृष्ट श्रंखला तथा वार्षिक संदर्भ ग्रंथ-भारत आदि शामिल हैं। ये पुस्तकें हिन्दी, अंग्रेजी तथा अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशित होती है तथा देश भर में इन्हें पढा़ जाता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *