जोशी ने किया रुद्राभिषेक

BY — July 29, 2013

जन्म दिन पर की आतिशबाजी

290702Udaipur. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. सी. पी. जोशी के जन्म दिन पर सोमवार को यूआईटी  के समीप स्थित नीलकंठ महादेव पर पूजा-अर्चना कर रूद्राभिषेक में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर प्रसाद वितरित किया एवं उनके दीर्घायु एवं मंगलमल जीवन की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. दीपक औदिच्य ने बताया कि डॉ. जोशी ने कहा कि मेहनत और लगन से कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर राज्यमंत्री मांगीलाल गरासिया, प्रदेश कांग्रेस के सचिव  वीरेन्द्र वैष्णव,  शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष अर्जुन राजोरा, जसवन्त सिंह टांक, भरत आमेटा, महामंत्री राजेश जैन कमल नयन खण्डेलवाल, प्रेम घावरी, सचिव राहुल व्यास, रोशन साहू, मनोज सोलंकी, नेता प्रतिपक्ष दिनेश श्रीमाली, बी ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया, पार्षद कैलाश साहू,  कार्यकारिणी सदस्य गौरीशंकर डांगी, प्रवीण पुरोहित, जय प्रकाश टांक, ओ.बी.सी प्रकोष्ठ के तुलसीराम लोहार, अल्पसंख्यक विभाग के सद्दाम हुसैन, बी ब्लॉक के अम्बालाल साहू, राजेन्द्र शर्मा, सलीमुद्दीन पठान, कैलाश राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *