गडकरी के साथ फोटो खिंचवाने में शिद्दत से लगे भाजपाई

BY — July 30, 2013

गडकरी ने किया स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

300703Udaipur. भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी आज उदयपुर क्या  पहुंचे, उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की होड़ लग गई। यहां तक कि राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया तक को पीछे धकेल उनके साथ खडे़ होकर फोटो खिंचवाने में कार्यकर्ता सफल रहे।

300704300705गडकरी यहां सुखाडि़या विश्वयविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे। प्रतिमा नगर निगम की ओर से लगाई गई है। गडकरी सुबह एयरपोर्ट से यहां पहुंचे और 11.30 बजे प्रतिमा का अनावरण किया। गडकरी ने समारोह में कहा कि देश व समाज को उत्थान की ओर ले जाना है तो स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलें। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन में राजस्थान का भी बड़ा योगदान है। यहां के खेतड़ी के महाराजा अजीतसिंह ने स्वामीजी को अमेरिका जाने में सहायता की थी। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि यूनिवर्सिटी में डॉ. डी. एस. कोठारी की प्रतिमा की स्थापना भी करनी चाहिए। इस दौरान महापौर रजनी डांगी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, देहात जिलाध्यक्ष सुंदर भाणावत, शांतिलाल चपलोत, गजपालसिंह राठौड़, सुविवि छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा सहित कई नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

300706

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *