स्थगित रहेंगे 3 को न्यायिक कार्य

BY — August 2, 2013

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ता एकजुट

advocateUdaipur. मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति व बार एसोएशन के आव्हान पर उदयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय की खण्डपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर 3 अगस्त को न्यायिक कार्य स्थणगित किए गए हैं। अधिवक्ता  12 अगस्ता से प्रस्तावित आंदोलन की रुपरेखा व तैयारियों में जोर शोर से लगे हैं।

शुक्रवार को हुई बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मेवाड़-वागड़ क्षेत्र के अधिवक्ता व जनता से सम्पर्क करने हेतु टीमों का गठन किया गया। बार महासचिव भरत कुमार वैष्णव ने बताया कि अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, ब्रजेन्द्र सेठ, राजेन्द सिंह राठौड, प्रवीण खण्डेलवाल, अनुराग शर्मा का एक दल भीलवाडा, गंगापुर, रेलमगरा, राजसमन्द, नाथद्वारा अधिवक्ता विजय ओस्तवाल, कमलेश दाणी, राकेश मोगरा, उपाध्यक्ष मंजूर हुसैन शेख का एक दल मावली, वल्लभनगर, भीण्डर, कानोड, धरियावद, अधिवक्ता लोकेश जैन व रामकृपा शर्मा का एक दल झाडोल, कोटडा, अधिवक्ता पवन सिंघल, गगन सनाढ्य, गोपालसिंह चौहान, ललित सोनी, मनोज कोठारी का एक दल खेरवाडा, डूंगरपुर, आसपुर, सलूम्बर अधिवक्ता रामलाल जाट, अजय सिंह हाडा़ का एक दल चितौड़गढ़, कपासन आदि क्षेत्रों में 3 अगस्तध को अधिवक्ताओं व राजनैतिक, सामाजिक संगठनों से सम्पर्क कर उनको उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेरित करते हुए आमंत्रित करेंगे।
बार अध्यक्ष भरत कुमार जोशी, महासचिव भरत कुमार वैष्णव, मेवाड-वागड़ हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के संयोजक रमेश नंदवाना, महासचिव शांतिलाल पामेचा, संरक्षक फतहलाल नागोरी, समन्वय गोतमलाल सिरोया, जिला संयोजक सत्येन्द्रपाल सिंह छाबड़ा, जिला महासचिव मनीष शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रोशनलाल जैन, अधिवक्ता हेमन्त जोशी, अनुराग शर्मा, प्रवीण खण्डेलवाल, ब्रजेन्द्र सेठ, मोहम्मद शरीफ छींपा, नरपत सिंह चुण्डावत, देवेन्द्र सिंह झाला, चेतनपुरी गोस्वामी, आदि अधिवक्ता उपस्थित हुए।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *