Header Banner

मंदिर पर नियमित रूप से होगा हनुमान चालीसा का पाठ

BY — August 3, 2013

कांकरवा में बजरंग दल की कार्यकारिणी गठित

बजरंग दल की कार्यकारिणी को सम्बोधित करते प्रांत उपप्रमुख। राहुल चावड़ा
बजरंग दल की कार्यकारिणी को सम्बोधित करते प्रांत उपप्रमुख। राहुल चावड़ा

फतहनगर. बजरंग दल कांकरवा इकाई की बैठक विभाग संयोजक डॉ. रमेशचन्द्र बोरीवाल की अध्यक्षता एवं विहिप प्रान्तीय उपाध्यक्ष वैद्य लक्ष्मीनारायण जोशी व जिला संयोजक घनश्याम लोठ के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुई।

बैठक में बजरंग दल के पदाधिकारियों ने स्थानीय कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए विहिप व बजरंग दल के सेवा कार्यों की जानकारी दी तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए गांव में हनुमान मंदिर पर नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर कांकरवा इकाई का गठन किया गया जिसमें शिवपालसिंह पंवार को इकाई संयोजक,पंकज कुमार सेन व चम्पालाल तेली-सह संयोजक,भैरूलाल धनगर व फतहलाल गाडरी-सत्संग प्रमुख,गोपाललाल अडारा व मुकेशसिंह सोलंकी- गोरक्षा प्रमुख, जमनालाल लखारा व सुरेश देवड़ा व्यायामशाला प्रमुख,लालसिंह राणावत व बगदीलाल गाडरी को सुरक्षा प्रमुख एवं रामलाल गाडरी को कोषाध्यक्ष व गोपाल लाल देवड़ा को उपकोष प्रमुख बनाया गया। दायित्वों की घोषणा रमेशचन्द्र बोरीवाल ने की। बैठक में समाजसेवी विजय बापना,पूर्व सरपंच नारायण डांगी, जोरावरसिंह पंवार, ऊंकार तेली, उपसरपंच प्रतापसिंह राणावत, कमलेश गर्ग समेत कई कार्यकर्ता एवं प्रमुख ग्रामीण मौजूद थे।
बजरंग दल की कार्यकारिणी को सम्बोधित करते प्रांत उपप्रमुख। राहुल चावड़ा

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply