Header Banner

पैनल के लिए ब्लॉक की बैठकों के प्रभारी नियुक्त

BY — August 4, 2013

congress-1Udaipur. उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने 7 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर होने वाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठकों को लेकर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों को विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों हेतु प्रभारी नियुक्त किए।

उदयपुर देहात कांग्रेस के अन्तर्गत आने वाले 15 ब्लॉको में यह प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। ब्लॉक कांग्रेस गिर्वा में भगवतीलाल खटीक, हिरणमगरी में कमलसिंह चौधरी, वल्लभनगर में श्यामलाल चौधरी, भीण्डर में मथुरेश नागदा, मावली में देवेन्द्रसिंह शक्तावत, खेमली में सैयद मुर्तजा हुसैन साबरी, झाडोल में बाबूलाल श्रीमाली, कोटडा में हरिसिंह झाला, सलुम्बर में कौशल नागदा, सराडा में हरिराम मीणा, गोगुन्दा-ए में लक्ष्मीनारायण मेघवाल, गोगुन्दा-बी में प्रतापसिंह चौहान, खेरवाडा में चुन्नीलाल सांखला, ऋषभदेव में किशन वाधवानी, लसाडिया में गोविन्दसिंह कृष्णावत को प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आवेदन हेतु मुमताज कुरैशी एवं हेमन्त श्रीमाली को प्रभारी नियुक्त किया। प्रभारी 7 अगस्त को ब्लॉक बैठकों में उपस्थित रहकर प्राप्त पैनल, आवेदकों की सूची, कार्यवाही एवं उपस्थिति रजिस्टर की प्रति जिला कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्षो से प्रेषित करवाएंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply