सोशल मीडिया के जरिये भरपूर चुनावी वातावरण बनाएं : सीतारमन

BY — August 4, 2013

040812Udaipur. भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रकोष्ठ एवं आईटी सेल की रविवार को हुई संभागीय बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के नेताओं ने शिरकत करते हुए संभागीय मीडिया संयोजकों एवं प्रभारियों से सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी गई।

साथ ही कांग्रेस के विरुद्ध अभियान छेड़कर कांग्रेस के कथित काले कारनामों को जनता के समक्ष ले जाने का आह्वान किया। इससे पूर्व मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सौ दिन में अपने काम पूरे करने की घोषणा करने वाली कांग्रेस चुनाव से पूर्व सौ दिन में सारे काम करना चाहती है। जल्द बाजी में क्यां किया जा रहा है, यह तक नहीं मालूम। रिफाइनरी की जगह अब तक तय नहीं हुई और शिलान्यांस की बात की जा रही है। सौ दिन में पांच साल के काम नहीं हो सकते। जनता अच्छेक शासन को कभी नहीं भूलती। उसे सब याद रहता है।
उन्होंुने कहा कि महंगाई दिन ब दिन बढ़ रही है। पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं और प्रधानमंत्री अपने वित्तरमंत्री की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। किसलिए, क्याे महंगाई कम नहीं कर पाए, इसलिए? बैंकों की ब्याीज दरें इतनी अधिक हैं कि व्यामपारी या उद्योगपति कर्ज लेकर बिजनेस तक नहीं कर सकते। इन सभी बातों को संसद में उठाया जाएगा।
मीडिया व आई.टी. सेल की कार्यशाला में फेसबुक व सोशल मीडिया के महत्व पर प्रेमलता पूनिया ने विस्तृत प्रस्तुतिकरण करते हुए कहा कि सातों संभाग की विधान सभाओं में आपस में तालमेल रखते हुए समग्र सुचनाएॅं संकलित कर जयपुर मीडिया सेन्टर पर भेजे। उन्होने कहा कि फेसबुक का पीछले पॉंच वर्षो में चलन बढ़ गया है मोबाईल के माध्यम से हमारी बात कुछ ही क्षणों में करोड़ों लोगों के बीच पहुच सकती है। स्थानीय समाचार पत्रों की सरकार विरोधी समाचार की कटिंग फेसबुक पर डाले, कोई भी आन्दोलन करें उसे फेसबुक के जरिये लाखों लोगों तक ले जायें।
राष्ट्रीय प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने सातवीं सफलता पूर्वक मीडिया की वर्कशॉप में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें हर दिन सकारात्मक एवं नकारात्मक समाचारों को एकत्र कर प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजने चाहिये। वर्ष 2013 व 2014 चुनावी वर्ष है। पूर्ण सजग रहें। वातावरण बनाने में सोशल मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान है। इसे काम में लें। कांग्रेस का हर मोर्चे पर विरोध दर्ज करायें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संभाग की 28 विधानसभाओं में शतप्रतिशत जीत का लक्ष्य रखें। सफलता निश्चित मिलेगी। आईटी सेल के प्रदेश संयोजक मनोज जोशी ने आईटी तकनीक की बारीकियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखते हुए इससे जुड़ पार्टी को विजयी बनाने की अपील की। संचालन मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने किया। धन्यवाद आईटी सेल के संभाग प्रभारी डॉ. अशोक जैन ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *