Header Banner

निशुल्क परामर्श तथा रियायती जांच हृदय चिकित्सा शिविर 5 से

BY — August 4, 2013

निशुल्क परामर्श के साथ विभिन्न जांचों पर रहेगी 50 प्रतिशत तक की छूट

heartUdaipur. जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में सोमवार से हृदय रोगों के निवारण हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में डॉक्टर्स का परामर्श नि:शुल्क रहेगा साथ ही विभिन्न संबंधीत जांचों पर 50 प्रतिशत तक छूट रहेगी।

अत्याधुनिक जीवन शैली, खान पान में बढ़ते तथा व्यायाम की कमी के चलते बढ़ते हृदयरोगों को देखते हुए आयोजित इस शिविर में हृदय रोगियों को विशेष रियायत दी जाएगी। हृदय रोगी तथा हृदय सर्जरी चाहने वाले लोगों को लिए यह शिविर काफी लाभप्रद होगा।
5 से 14 अगस्त तक चलने वाले इस शिविर में विशेष रियातयी दरों पर ईको, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी तथा बाइपास की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस शिविर में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमित खण्डेलवाल, कार्डियोथोरासिक सर्जन डॉ. किशोर जोशी तथा कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. समीर गोयल अपनी सेवाएं देंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply