अपराधों पर रोकथाम के लिए चलेगा सुनियोजित अभियान

BY — August 5, 2013

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक महेश कुमार गोयल ने संभाला कार्यभार

050803Udaipur. पन्द्रह दिन का समय दें। सभी थाना क्षेत्रों की स्थिति का जायजा ले लूं। फिर अपराधों पर रोकथाम के लिए सुनियोजित अभियान चलाया जाएगा। ये विचार व्यक्त किए उदयपुर के सिंघम यानी नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक महेश गोयल ने।

उन्होंने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। वे सुबह ट्रेन से जयपुर से यहां पहुंचे। फिर अन्वेोषण भवन पहुंचे जहां से 10.30 बजे कार्यालय पहुंचे और कार्यभार लिया। उन्होंरने कहा कि अधीनस्थं अधिकारियों से गहन चर्चा कर शांति व सुरक्षा की कार्यान्विति की जाएगी। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, डिप्टी अनंत कुमार, डिप्टी् दयानंद सारण, गिर्वा डिप्टी  दिव्या मित्तल ने उनका स्वागत किया।

050804

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *