सब्र का महीना है रमजान

BY — August 5, 2013

इफ्तार पार्टी में पहुंचे संसदीय सचिव शक्तावत

050801Udaipur. अलीपुरा क्षेत्र मुस्लिम नौजवानों द्वारा रविवार को अलीपुरा मस्जिद के ख्वाजा गरीब नवाज गार्डन में आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में मुफ्ती बद्रे आलम ने कहा कि रमजान सब्र का महीना हैं और सब्र का बदला जन्नत है। संसदीय सचिव गजेन्द्रसिंह शक्तावत ने कार्यक्रम में शिरकत की।

उन्होंने कहा कि रोजेदार के लिए दो खुशियां हैं एक तब जब वो इफ्तार करता है, दूसरी खुशी उस वक्त मिलेंगी जब वह खुदा के सामने हाजिर होगा। रोजा बुराईयों और दोजख से बचने के लिए एक ढाल की मानिन्द है।
शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि अलीपुरा मस्जिद के सदर मोहम्मद रईस (भाईजान), नासिर खान, सचिव जमिल साहब, अलपसंख्यक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद सलीम शेख, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी ईशाक हुसैन, अलपसंख्यक कर्मचारी अधिकारी महासंघ की अध्यक्ष शकीला अंसारी, प्रंधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम के अधिकारी अजीज खान पठान, शकील भाई, अख्तर हुसैन, हमीद शेख, मौलाना अमीरूल हक साहब, मोहम्मद सादिक खान, शराफत खान सहित बडी तादाद में मुस्लिम भाईयों ने रोजा इफ्तारी में शिरकत की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *