Header Banner

आम जनता से मांगेंगे समर्थन अधिवक्ता

BY — August 6, 2013

हाईकोर्ट बैंच की मांग : 7 को भी बहिष्कार

advocateUdaipur. हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर 12 अगस्त से प्रस्ता‍वित धरना-प्रदर्शन को लेकर अधिवक्ता  बुधवार को आम जनता में जाएंगे और पत्रक देकर आमंत्रित करेंगे। प्रतिमाह की भांति 7 तारीख के कारण न्यायिक कार्यों का बहिष्कार रहेगा।

बार अध्यक्ष भरत कुमार जोशी ने बताया कि चैम्ब र ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन ने आंदोलन में सहयोग की घोषणा की है। इससे पूर्व कल मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के महासचिव शांतिलाल पामेचा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत आदि चैम्बबर अध्यिक्ष पारस सिंघवी, संरक्षक गणेश डागलिया, महासचिव किरणचंद लसोड़ से मिले और आंदोलन में सहयोग की मांग की जिस पर पदाधिकारियों ने आंदोलन को जनता के हितों का मानते हुए पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
महासचिव मनीष शर्मा ने बताया कि गत कई वर्षों से चली आ रही परम्पनरा के अनुरूप प्रतिमाह की 7 तारीख को बैंच की मांग के समर्थन में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जाता है। उसी अनुरूप बुधवार को भी न्यायिक कार्यों का बहिष्का‍र किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply