Header Banner

क्लब महिन्द्रा की किशोर कुमार को स्वरांजलि

BY — August 6, 2013

060804Udaipur. क्लब महिन्द्रा रिज़ॉर्ट कुम्भलगढ़ में स्वर्गीय किशोर दा सुरमयी श्रदांजलि दी गई। सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। शो का संचालन पवन कंसारा ने किया।

उन्होंने किशोर दा के नगमे ज़िंदगी का सफर से शुरुआत की। बाद में भैरू मेघवाल ने अपनी सुरीले गानों से समां बांध दिया। उसके बाद जीत ने अपने सुरीले सफर की शुरुआत करते हुए कई यादगार गाने गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध  किया। पल पल दिल के पास, दिल क्या करे, मेरा जीवन कोरा कागज, प्यार दीवाना होता है, ये शाम मस्तानी, ओ साथी रे. चिंगारी कोई भड़के, एक अजनबी हसीना से, कहना है, जानेमन जानेमन, दिलबर मेरे, जैसे हर रंग जैसे खुशी, मस्ती, दर्द, रोमांटिक गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक्टिविटी मैनेजर जीत ने किशोर दा के जीवन के कई अनछुए पहलुओं को छुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply