Header Banner

महिला की लाश मिली, दुष्कर्म के बाद हत्या का संदेह

BY — August 6, 2013

060819Udaipur. गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में अर्द्धनग्न अवस्था में एक महिला की लाश मिली है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे बलात्कार और हत्या का मामला मान रही है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा।

गोवर्धनविलास में होटल शिकारबाड़ी रोड पर झाडि़यों में उक्त महिला की लाश पड़ी होने की सूचना अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को दी। पहचान छिपाने के लिए महिला का चेहरा बिगाड़ दिया गया है। मृतका के गले पर भी कुछ निशान है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक महेश कुमार गोयल, एएसपी सुधीर जोशी, डिप्टी दिव्या मित्तल आदि पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply