हॉस्पिटल में प्रसूताओं को दी स्तनपान की जानकारी

BY — August 7, 2013

070804Udaipur. इनरव्हील क्लब द्वारा पन्नाधाय राजकीय चिकित्सालय में लगभग 500 गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं के मध्य स्तनपान समापन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जनाना चिकित्सालय की अधीक्षक व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राजरानी शर्मा थी।

इस अवसर पर डॉ. राजरानी ने स्तनपान के महत्व, विधि व कुछ अनजाने तथ्यों से महिलाओं को अवगत कराया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़, सुन्दरी छतवानी, पंकज मट्टा एवं साधना मेहता ने चिकित्सालय में उपस्थित जांच करा रही गर्भवती महिलाओं को व्यक्तिगत रूप से मां के दूध की उपयोगिता की जानकारी देने के साथ उन्हें इस सम्बन्ध में प्रकाशित ‘‘माँ का दूध अमृतपान, उपयोगिता एवं महत्व – कुछ अनजाने तथ्य’’ की प्रतिलिपि दी और आह्वान किया कि आप सभी महिलाएं विधिपूर्वक स्तनपान अवश्य करवाएं तथा अपने नवजात शिशु को कुपोषण से बचाये। स्वयं भी अण्डाशय व स्तन कैन्सर जैसे असाध्य रोगों से बचें। सभी महिलाओं को बिस्किट भी वितरित किये गये।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *