‘जनता की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएं’

BY — August 11, 2013

भाजयुमो की बैठक में चुनावी चर्चाएं

110810फतहनगर. विधानसभा चुनावों की आहट शुरू हो चुकी है तथा भाजपा व कांग्रेस के नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं की टोह लेने में जुटे हैं। रविवार को प्रदेशभर में एक साथ सुबह 11 बजे सभी भाजयुमो मण्डलों की बैठकें हुई।

फतहनगर-सनवाड़ भाजयुमो मण्डल की बैठक फतहनगर के आवरीमाता शक्तिपीठ प्रांगण में हुई। इसमें प्रभारी के तौर पर युवा मोर्चा के जिला मंत्री हिम्मतलाल प्रजापत शामिल हुए। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को पूर्व पालिकाध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल, सुनिल कुमार डांगी एवं अशोक कुमार मीणा का मार्गदर्शन मिला। वक्ता ओं ने राज्य में पुन: वसुन्धरा सरकार लाने के लिए एवं नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से कमर कसने को कहा। बैठक में युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश पहाडिय़ा, पूर्व महामंत्री नवीन बापना, संजय जैन, महामंत्री मनीष तम्बोली, कमल लावटी, लोकेश आचार्य,मदनलाल तेली, अमित बंसल, श्रवण खटीक, छगन खटीक, मनोहरपुरी, रतनलाल प्रजापत आदि ने भी विचार व्यकत किए। संचालन मनीष तम्बोली ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *