Header Banner

वरिष्ठ नागरिकों ने लिया पिकनिक का आनंद

BY — August 11, 2013

110811Udaipur. महाराणा प्रताप वरिष्ठ नागरिक संस्थान के सदस्यों की आज मारवल वाटर पार्क में पिकनिक का आयोजन किया गया। इसमें 290 सदस्यों ने भाग लेकर गीत-संगीत, नृत्य, खेलकूद,  सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बचपन एंव युवावस्था के दिन ताजा किए।

संस्थान के सचिव भंवर सेठ ने बताया कि पिकनिक में महिला व पुरुष सदस्यों ने भाग लेकर पिकनिक का खूब आनंद लूटा। इस दौरान हाऊजी का भी आयोजन किया गया। गीत-संगीत एंव विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन में सभी वरिष्ठ नागरिक सदस्यों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगतिाओं के विजेताओं का 1 सितम्बर को संस्थान के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply