छात्र-छात्राएं सड़क पर, चुनावी गतिविधियां भी

BY — August 13, 2013

एनएसयूआई का एमजी में एबीवीपी का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

130812Udaipur. एक ओर जहां चुनावी गतिविधियां जोर पकड़ रही हैं वहीं विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन भी जारी है। एमजी कॉलेज में आज छात्राओं ने एनएसयूआई के नेतृत्व  में प्रदर्शन किया वहीं छात्राओं ने चुनावी कैम्पेन में जनसंपर्क किया।

प्रशासनिक भवन के समक्ष छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि इंग्लिश में कॉलेज की होशियार छात्राओं को भी फेल कर दिया गया। शर्तें पूरी करने के बावजूद कॉलेज प्रशासन एमए में प्रवेश नहीं दे रहा है। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव दिलीपसिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष हितेश चौधरी, हेमलता, मनौती सहित कई छात्राएं मौजूद थीं।
130813उधर एबीवीपी ने यूनिवर्सिटी से कलक्ट्रेट तक सरकार की नीतियों के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान आए दिन फायरिंग कर रहा है लेकिन देश की सुरक्षा करने में सरकार नाकाम रही। बाद में कलक्टर को ज्ञापन दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *